News PR Live
आवाज जनता की

नगर निगम चुनाव 2022 की स्क्रूटनी प्रक्रिया हुई समाप्त, दो पार्षद प्रत्याशियों की स्क्रूटनी में पाई गई त्रुटियां

- Sponsored -

- Sponsored -

NEWSPR डेस्क। भागलपुर में नगर निगम आम सभा चुनाव 2022 के लिए भागलपुर के सभी 51 वार्डों में नामांकन पर्चा दाखिल करने के बाद आज स्कूटनी भी हो गई है, जिसमें नो मेयर पद के लिए 10 उप मेयर पद के लिए और 214 पार्षद पद के लिए प्रत्याशी मैदान में उतरेंगे। जिन्हें 28 सितंबर को चुनाव चिन्ह मिल जाएगा।

वहीं स्कूटनी मे दो पार्षद प्रत्याशी का  नामांकन रद्द किया गया, यह जानकारी भागलपुर एडीएम शिव कुमार  शैव ने दिया। उन्होंने बताया कि वार्ड नंबर 7 से मोहम्मद जहांगीर और वार्ड नंबर 8 से मोहम्मद जफिर के कागजात में चुनाव अधिनियम के तहत 2 बच्चे से ज्यादा नहीं होने चाहिए उसको लेकर पाबंदी थी और 2  पार्षद प्रत्याशी के पास दो संतान से ज्यादा संतान है।

- Sponsored -

- Sponsored -

इस कारण उनके नामांकन को रद्द किया गया, साथ ही उन्होंने बताया कि 28 सितंबर तक जो प्रत्याशी नाम वापस लेना चाहते हैं। वह नाम वापस लेने के लिए आवेदन भर सकते हैं और 28 तारीख को सभी प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह मिल जाएगा चाहे वह महापौर, उपमहापौर या पार्षद हो।

रिपोर्ट श्यामानंद  सिंह भागलपुर

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.