नगर निगम भागलपुर में अब लगेंगे हर महीने के पहले और अंतिम मंगलवार को जनता दरबार।

Patna Desk

 

भागलपुर नगर निगम के इतिहास में पहली बार अब जनता की परेशानियों को लेकर जनता दरबार का आयोजन किया जा रहा है, यह जनता दरबार हर महीने के पहले और अंतिम मंगलवार को निगम परिसर में लगेगा, इस जनता दरबार में नगर निगम के सभी विभागों के कर्मी मौजूद रहेंगे, जनता दरबार प्रत्येक महीने के पहले और अंतिम मंगलवार को दिन के 12:00 बजे से प्रारंभ होगा , गौरतलब हो कि इस बार जनता के द्वारा चुनी गई मेयर उप मेयर की नई टीम शहर को नए रूप व नए स्वरूप में ढालने की कवायद कर रही है, वही इसको लेकर आज नगर निगम प्रशाल में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया जिसमें मेयर डॉक्टर वसुंधरा लाल और उप मेयर डॉक्टर सलाउद्दीन अहसन मौजूद थे।

प्रेस वार्ता के दौरान भागलपुर के मेयर डॉक्टर वसुंधरा लाल ने कहा हम लोगों का कार्यकाल अभी 5 महीने भी ठीक से पूरे नहीं हुए हैं लेकिन हम लोगों ने शहर को सुचारू रूप से चलाने के लिए एक नई रणनीति बनाई है जिसमें अब निगम के तहत परेशानियों को आम जनता हम लोगों के बीच रख सकेंगे और उसका निदान जल्द से जल्द किया जाएगा वहीं उन्होंने बताया जलकल सफाई स्वास्थ्य अतिक्रमण नक्शा अवैध निर्माण स्थापना ट्रेड लाइसेंस बुडको जैसे कई विषयों का निदान यहां किया जाएगा उन्होंने बताया कि शहर को स्वच्छ रखने के लिए हम लोगों ने रात्रि पाली की शुरुआत कर दी है वहीं दूसरी ओर प्लास्टिक लाओ थैला पाओ कार्यक्रम को भी प्रारंभ कर दिया है उम्मीद है इससे शहर स्वच्छ व सुंदर बनेगा।

Share This Article