News PR Live
आवाज जनता की

नयी नवेली दुल्हन ने ससुराल वालों को खाना खिलायी और उसके बाद रात में नकदी समेत गहनें लेकर हो गयी फरार ।

- Sponsored -

- Sponsored -

 

- Sponsored -

- Sponsored -

एक नयी नवेली दुल्हन ने ससुराल वालों को खाना खिलायी और उसके बाद रात में नकदी समेत गहनें लेकर फरार हो गयी। यह घटना कैमूर जिले के भभुआ शहर की बतायी जाती है। भभुआ शहर के वार्ड संख्या 13 स्थित अपने ससुराल से एक नयी नवेली दुल्हन द्वारा शादी के गहने नकदी सहित उपहार लेकर नौ दो ग्यारह हो गगयी और इस घटना की जानकारी सुबह में ससुराल को हुई जब उनके घर में नयी नवेली दुल्हन और गहनें व नकदी गायब थे। इस मामले में नयी नवेली दुल्हन के ससुराल ने थानेे में पहुंचकर बहू के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया है कि 4 मई 2023 को बेटे सोनू का विवाह हजारीबाग जिले के ईचाक थानांतर्गत धरमू के रहनेवाले मनोज की बेटी मधु से किया था। शादी के बाद सब कुछ ठीक चल रहा था। 24 मई की रात बहु ने सभी को खाना खिलाया। इसके बाद रात में शादी में दिया गया गहना, उपहार, सोने की चेन छह हजार नकद लेकर बहू घर से फरार हो गये। इस मामले में बहू की खोजबीन की गयी लेकिन उसका पता नहीं चला। जिसके बाद थाने में पहुंचकर शिकायत दर्ज करायी।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.