नवरात्र की पहली पूजा प्रारंभ होते ही बिहार झारखंड सहित अन्य जगहों के शिव भक्तों ने उत्तर वाहिनी गंगा में लगाई डुबकी।

Patna Desk

 

भागलपुर सुलतानगंज के अजगैविनाथ धाम में शारदीय नवरात्र की पहली पुजा आरंभ होते ही बिहार, झारखंड, सहित अन्य जगहों के शिव भक्तों ने उत्तर वाहनी गंगा में डुबकी लगाकर जय माँ दुर्गे का जयकारे लगाकर गंगा जल लेकर पैदल व वाहन से बांका जिला स्थीत शंभुगंज में स्थीत शक्ति पीठ तेलठीहा मंदिर में मां दुर्गा को गंगा जल अर्पण करते हुए अपनी अपनी मनोकामनाएं के साथ की पुजा अर्चना| साथ ही हजारों कांवड़ियों ने अजगैविनाथ धाम के उत्तर वाहनी गंगा में डुबकी लगाकर बाबा भोलेनाथ, मईया पार्वती, माँ दुर्गा की पुजा अर्चना करते हुए पैदल व वाहन से बैधनाथ धाम के लिए रवाना हुए| पुरा शहर बोल बम , जय माँ दुर्गा के नारे देररात से ही गुंजयमान हो गया था| शहर एंव सुलतानगंज प्रखंड के सभी पंचायतों में भी शिवालय , मां दुर्गा मंदिरों एंव अपने अपने घरों में मां दुर्गा की पहली पुजा के दिन शैल पुत्री की पुजा विधिविधान से करते हुए मां दुर्गा से अपने अपने जीवन में सुख शांति की कामना किए| इसको लेकर स्थानीय पुलिस प्रशासन द्वारा जगह जगह सुरक्षा व्यवस्था के कडे इंतजाम किया गया था| नगर परिषद एंव अंचला अधिकारी के द्वारा गंगा घाट में नाव, एसडीआरएफ एंव साफ सफाई की व्यवस्था की गई थी|

Share This Article