नव वर्ष में कोई अमंगल नहीं हो , इसके लिए पुलिस प्रशासन विशेष चौकसी बर्तते हुए वाहन चेकिंग मे लगी।

Patna Desk

मुंगेर में नव वर्ष 2023 के पहले दिन विभिन्न स्थलों पर जाने के लिए सैलानियों का जत्था तारापुर के रास्ते गुजर रहा था। बाइक सवार बिना हेलमेट और वाहन चालन के नियमों की अनदेखी कर चल रहे थे। कई युवा बेतरतीब तरीके से तेज वाहन भी चला रहे थे। नव वर्ष में कोई अमंगल नहीं हो , इसके लिए पुलिस प्रशासन विशेष चौकसी भी बरतने के क्रम में तारापुर थानाध्यक्ष राजेश कुमार रंजन द्वारा वाहन चेकिंग कर एक एक चालकों को सुरक्षित चलने के लिए सतर्क किया जा रहा था। उन्होंने स्पष्ट लहजे में कहा कि सभी स्थल अपनी जगह पर सुरक्षित हैं। सुरक्षित वाहन चलाएं और पर्यटन स्थल या पिकनिक क्षेत्र से सुरक्षित वापस घर लौटे।

तारापुर विधायक राजीव कुमार और थानाध्यक्ष ने बिना हेलमेट वाले चालकों को गुलाब फूल देकर चेतावनी पूर्ण सम्मान किया। ऐसे चालकों को गुलाब फूल भेंट कर कड़े लहजे में कहा कि यह फूल आपको नव वर्ष पर भेंट की जाती है । पुलिस आपके जान माल की सुरक्षा चाहती है। आप सुरक्षित वाहन चलाएं। वाहन चलाने के नियमों का पालन करें। हेलमेट नहीं पहने पर जुर्माना की सजा भी हो सकती है। हेलमेट अनिवार्य रूप से पहनकर ही वाहन लेकर सड़कों पर निकले।

थानाध्यक्ष ने अपने मुहिम में सामाजिक राजनीतिक कार्यकर्ताओं को भी आमंत्रित किया। क्षेत्रीय विधायक राजीव कुमार सिंह लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय सचिव मिथिलेश कुमार सिंह तारापुर के प्रथम मुख्य नगर पार्षद नीलम देवी उप मुख्य पार्षद पिंटू कुमार साह राजद नेता मंटू यादव मनमोहन चौधरी योगेंद्र मंडल मु मुजाहिद रोमित राज विनीत सिंह मनोरंजन चौधरी धर्मवीर शर्मा जैसे कई अन्य भी लोगों को हेलमेट पहनने के लिए जागरूक कर रहे थे। पुलिस के अन्य पदाधिकारी एवं क्यूआरटी के जवान भी शामिल थे।

Share This Article