नशे में चूर सरकारी कर्मी कर रहा था फायरिंग, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। रोहतास जिले के सासाराम में गाड़ी पार्कींग को लेकर विवाद में गोलीबारी की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि एक प्रधान सहायक ने इस वारदात को अंजाम दिया है। वो नशे में धुत्त था। फायरिंग की घटना नगर थाना इलाके के गौरक्षणी मोड़ हनुमान मंदिर के पास की है। कुराईच मोहल्ले में रहने वाले बिक्रमगंज में पदस्थापित प्रधान सहायक विजय कुमार ने लाइसेंसी राइफल से हवा में गोली चलायी है।

गोली चलने की सूचना किसी ने पुलिस अधीक्षक को दे दी। उसके बाद पहुंची नगर थाना की पुलिस ने प्रधान सहायक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस में प्रधान सहायक के पास से एक राइफल, एक पिस्टल, 52 जिंदा कारतूस, चार खोखा और तीन मैगजीन बरामद किया है। वही गिरफ्तारी के बाद जब प्रधान सहायक की ब्रेथ एनालाइजर मशीन से जांच की गई तो वह शराब के नशे में पाया गया है। फिलहाल पुलिस ने गिरफ्तार युवक को को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

Share This Article