News PR Live
आवाज जनता की

नशे में धुत शख्स ने महिला को चाकुओं से गोदा, डायन होने का लगाया आरोप, कई व्यक्तियों पर किया चाकू से हमला

- Sponsored -

- Sponsored -

NEWSPR डेस्क। खबर बिहार के नालंदा से है। जहां देर रात थरथरी थाना क्षेत्र इलाके के भथहर गांव में नशे में धुत शख्स ने महिला को ऊपर डायन का आरोप लगाकर चाकुओं से गोदकर बुरी तरह से जख्मी कर दिया। बीच बचाव में आए महिला के दोनों पुत्र आशीष कुमार और कृति राज सूरज के ऊपर भी चाकुओं से हमला कर जख्मी कर दिया।

घटना के संबंध में जख्मी महिला के पुत्र आशीष कुमार ने बताया कि रॉकी कुमार एवं कुछ ग्रामीणों के द्वारा महिला मनोरमा देवी के ऊपर डायन का आरोप लगाया गया। जिसके बाद रॉकी कुमार के द्वारा घर के अंदर घुस कर महिला को पर चाकू से हमला कर दिया। जिससे महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई इसके पूर्व भी भतहर गांव में इस मामले को सुलझा दिया गया था।

- Sponsored -

- Sponsored -

फिर गुरुवार की देर रात रॉकी कुमार के द्वारा शराब के नशे में धुत होकर डायन के आरोप को दोहराते हुए महिला को पर हमला कर दिया। फिलहाल मां एवं दोनों पुत्र का इलाज बिहारशरीफ सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।वही चिकित्सको ने गंभीर हालत में चिकित्सकों ने मनोरमा देवी को रेफर कर दिया। वही इस संबंध में थरथरी थाना पुलिस ने आपसी विवाद में चाकू बाजी करने की बात कही है।

ऋषिकेश संवाददाता नालंदा

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.