News PR Live
आवाज जनता की

नागपुर से वापस अफगानिस्तान भेजा गया लड़का बना तालिबानी लड़ाका, हथियार लहराते दिखी तस्वीर

- Sponsored -

- Sponsored -

NEWSPR डेस्क : महाराष्ट्र के नागपुर में एक अफगानी युवक अवैध रूप से पिछले कई सालों से रह रहा था| इस साल उसे उसके मुल्क वापस भेज दिया गया| अब वह तालिबानी लड़ाका बन गया है। हाथों में हथियार लिए उसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर सामने आई है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। तालिबान ने रविवार 15 अगस्त को काबुल पर कब्जे के साथ अफगानिस्तान को अपने नियंत्रण में ले लिया। राष्ट्रपति अशरफ गनी देश छोड़कर भाग चुके हैं| सेना ने भी हथियार डाल दिए हैं| अमेरिकी सैनिकों की वापसी से पहले ही कट्टरपंथी विद्रोही समूह ने देश की कमान अपने हाथ में लेकर शरिया कानून लागू करने की तैयारी तेज कर दी है। अधिकारी ने कहा, ”नूर मोहम्मद अजीज मोहम्मद (30) अवैध रूप से नागपुर में पिछले 10 सालों से रह रहा था। वह शहर के दिघोरी इलाके में किराए के घर में रह रहा था। एक खुफिया जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने उसकी गतिविधियों पर नजर रखनी शुरू की थी। 23 जून को उसे हिरासत में लेकर अफगानिस्तान वापस भेज दिया गया।”

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.