नागालैंड, त्रिपुरा में पार्टी को प्रचण्ड बहुमत पाने एवं मेघालय मे सीटो मे बढ़त को बीजेपी कार्यकर्ताओं ने जाहिर किया खुशी।

Patna Desk

 

शुक्रवार को कैमूर भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष मनोज जायसवाल के नेतृत्व में जिला मुख्यालय के एकता चौक पर नागालैंड, त्रिपुरा में पार्टी को प्रचण्ड बहुमत पाने एवं मेघालय मे सीटो मे बढ़त को लेकर खुशी जाहिर किया गया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने नरेन्द्र मोदी, अमित शाह, जेपी नड्डा जिन्दाबाद का नारा लगाते हुए आतिशबाजी कर और मीठा बाँटकर अपनी प्रसन्नता व्यक्त किया। जिलाध्यक्ष ने बताया की आने वाले 2024 लोकसभा चुनाव एवं 2025 विधानसभा चुनाव मे कांग्रेस एवं उसके गठबंधन का बिहार मे सफाया तय हो गया।

यह विजय इस बात का प्रमाण है कि अब देश भर के लोग भारतीय जनता पार्टी के साथ चलने के लिए मानसिक रूप से तैयार हो गए है। खुशी व्यक्त करने वालो मे महामंत्री संतोष खरवार,डा संतोष सिंह,प्रवक्ता सुजीत सिंह, नगर अध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्ता,रामप्यारे ठाकुर, रामलाल सिंह यादव,अमित ट्विंकल, महेश खरवार,मुकेश यादव, मोनू गोंड,पंकज चौबे,कृष्णा जायसवाल,संतोष गुप्ता,राहुल अग्रवाल,दिलीप केशरी,सूरज कुमार,प्रेमप्रकाश पाण्डेय, देवलाल पासवान,राजदेव राम,रघुवंश राम,सुग्रीव खरवार,अरूण आर्य इत्यादि शामिल रहे।

Share This Article