नालंदा में आपसी विवाद में गोलीबारी, गोली लगने से युवक जख्मी

Patna Desk

नालंदा में अपराधियों ने एकबार फिर तांडव मचाया है। बदमाशों ने एक युवक को गोली मार दी, जिसकी हालत गंभीर बनी हुई है। घटना सरमेरा थाना इलाके के धनामा काजीचक गांव की है। बताया जा रहा है कि ये घटना आपसी विवाद में दिया गया है। युवक को बिहार शरीफ सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जाता है कि सुमन कुमार का अपने परिवार के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा हो रहा था उसी दौरान पड़ोस के लालू यादव नामक युवक आया और उसके ऊपर गोली चला दी | गनीमत यह रही कि गोली उसके हाथ और छीटें  माथे पर लगी  जिससे उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है | सुचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची तब तक आरोपी फरार हो गया | फिलहाल पुलिस ने  मामला दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी की कार्रवाई शुरू कर दी है|

Share This Article