नालंदा में भूमि विवाद में चाचा ने भतीजे को मारी गोली, गंभीर हालत में अस्पताल में कराया गया भर्ती

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। मानपुर थाना क्षेत्र के गोंगड़ीपर गांव में जमीनी विवाद में चाचा ने भतीजे को गोली मार दी। जिसे गंभीर हालत में घायल को सदर अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घायल की पहचान रामचंद्र यादव के 30 वर्षीय पुत्र गुड्डू यादव के रूप में हुई है।

घटना के संबंध में घायल गुड्डू यादव ने बताया कि उनके चाचा मनोज यादव से 3 बिगहा जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। आज सुबह जब खेत देखकर वापस गांव लौट रहे थे, उसी दौरान करीब उसका चाचा समेत 6 की संख्या में आए लोगों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग होते देख के नहर के अलंग के नीचे छुप गए।ताबड़तोड़ गोली के दौरान एक गोली उनके हाथ में लगी है।

पिछले 6 महीने से जमीन का विवाद चल रहा था। इसको लेकर पंचायती भी कराई गई थी। आपको बता दें घायल गुड्डू यादव के पिता रामचंद्र यादव कुल 9 भाई हैं। जिनके बीच 3 बीघा जमीन का बंटवारा होना था।

Share This Article