News PR Live
आवाज जनता की

नालंदा में JDU ने निकाला सतर्कता एवं जागरूकता मार्च, भाजपा पर किया कड़ा प्रहार

- Sponsored -

- Sponsored -

NEWSPR डेस्क। विकास विरोधी भाजपा द्वारा सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की साजिश का पर्दाफाश करने के लिए JDU के द्वारा नालंदा के अस्थावां बिहार शरीफ और रहुई प्रखंड में सतर्कता एवं जागरूकता मार्च निकाला गया। अस्थावां प्रखंड में जदयू प्रखंड अध्यक्ष सीताराम प्रसाद और रहुई प्रखंड में प्रखंड अध्यक्ष राकेश मुखिया की अगुवाई में यह मार्च निकाला गया।

इस जागरूकता मार्च में शिरकत कर रहे जदयू के अस्थावां विधानसभा के विधायक डॉ जितेंद्र कुमार ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी केवल लोगों में भ्रम फैलाकर, वैमनस्यता डालकर लोगों से वोट लेने का काम करती है और फिर चुनाव जीत जाने के बाद बेरोजगारी, महंगाई ,किसानों, को युवाओं को बीच चौराहे पर ही छोड़ देती है। भारतीय जनता पार्टी की यही हालत है। इसी के खिलाफ में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निर्देश पर पूरे जिले में सतर्कता एवं जागरूकता मार्च का आयोजन कर एक जन आंदोलन करने का काम किया है।

- Sponsored -

- Sponsored -

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लोगों को सच्चाई बताने का काम किया है कि भारतीय जनता पार्टी धर्म की आड़ में लोगों को भड़काने, सद्भावना को समाप्त करना, भाईचारे को समाप्त करना चाहती है। भारतीय जनता पार्टी केवल धर्म के उन्माद में लोगों से वोट ठगने का काम करती है। इसलिए भारतीय जनता पार्टी जैसी पार्टी बचने और सतर्क रहने की जरूरत है।

ऋषिकेश संवाददाता नालंदा

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.