नीट पेपर लीक पर अब अगली सुनवाई पटना के सीबीआई कोर्ट में होगी

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWSPR DESK -नीट पेपर लीक का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है. अब इस मामले मे अगली सुनवाई 2 जुलाई को होगी। अब इस मामले की सुनवाई सीबीआई कोर्ट में होगी।वही बता दे इससे पहले केस सीबीआई को ट्रांसफर होने की कॉपी कोर्ट में नहीं पहुंचने के कारण आज होने वाली सुनवाई को स्थगित कर दिया गया था।

वही इस मामले में कुल 9 लोगों की सुनवाई ADG कोर्ट में हो रही थी, जिसमें आज 8 लोगों की सुनवाई होने थी और बाक़ी एक संजीव मुखिया का एंटीसिपेटरी बेल पर आज सुनवाई फिर टली है। बता दे इसमें  दो अभियुक्तों ने अपनी जमानत याचिका को वापस ले लिया था। अभियोजन ने कहा है दो आवेदन जिसकी संख्या 1168/24 अखिलेश कुमार और 1078 आयुष राज के बेल आवेदन को अधिवक्ता के द्वारा विथड्रावल हेतु अभियोजन आवेदन दिया है। अभी इस केस में किसी भी आरोपियों को जमानत नहीं मिली हैं ।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article