News PR Live
आवाज जनता की

नीतीश कुमार ने कोविड के नए वेरिएंट के दस्तक पर दिए निर्देश,बिहार में मिले कोविड मरीज।

- Sponsored -

- Sponsored -

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक अणे मार्ग स्थित ‘संकल्प’ में देश के कई राज्यों में बढ़ते कोरोना के मामलों को देखते हुए उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की,बैठक में स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख अपर मुख्य सचिव श्री प्रत्यय अमृत ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से कोरोना की अधिकतम स्थिति की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हाल ही में ओमिक्रॉन परिवार का जे0एन01 वेरिएंट के मामले देश में मिले हैं। बिहार में भी कोरोना के दो ऐसे मामले आए हैं जो राज्य के बाहर से आए लोगों में मिला है।उन्होंने बताया कि यह वेरिएंट बहुत घातक नहीं है।कोरोना के पाए गए दोनों मरीज होम आइसोलेटेड है और स्वस्थ है। स्वास्थ्य विभाग हर तरह से नजर बनाया हुआ है और सजग है।

वहीं बैठक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि कोविड के बढ़ते मामलों को देखते हुए आरटीपिसिआर जांच की संख्या बढ़ा दी जाए। कोविड के निर्धारित मानक संचालन प्रक्रिया के अनुरूप अस्पतालों में दवा,उपकरण, बेड ऑक्सीजन मानव बल सभी चीजे सुनिश्चित की जाए।

- Sponsored -

- Sponsored -

मीडिया के माध्यम से प्रचार माध्यमों के माध्यम से कोरोना को लेकर के लोगो जागरूक किया जाए।वही अस्पतालों में सभी को मास्क का उपयोग करने को कहा जाए।मुख्यमंत्री ने कहा कि लोगों को पैनिक होने की जरूरत नहीं है। इस दौरान तेजस्वी यादव, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री दीपक कुमार, समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.