News PR Live
आवाज जनता की

नीतीश कैबिनेट में 13 एजेंडों पर लगा मुहर, देखिए लिस्ट

- Sponsored -

- Sponsored -

NEWSPR डेस्क। मुख्यमंत्री नीतीश की कैबिनेट बैठक में कई एजेंडों पर मुहर लगाया गया है। बता दें कि कुल 13 मुद्दों पर मुहर लगाया गया है। जिसमें सरकार ने गया के डुंगेश्वरी पर्वत पर रोपवे निर्माण कार्य कराने का फैसला लिया है। ब्रह्म योनि पर्वत पर भी रूप में निर्माण की योजना को स्वीकृति देते हुए 4 करोड़ 24 लाख की राशि स्वीकृत की गयी।

वहीं किशनगंज सदर अस्पताल में तैनात चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. जुनैद अख्तर को साल 2017 से लगातार ड्यूटी से गायब रहने के आरोप में सेवा से बर्खास्त करने की स्वीकृति कैबिनेट ने दी है। किशनगंज के कोचाधामन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ.आशुतोष कुमार, पूर्णिया के सदर अस्पताल में तैनात चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. उमेश कुमार, पूर्णिया के रेफरल अस्पताल में तैनात चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अनिमेष कुमार को भी सेवा से बर्खास्त किया गया है। इसे मिलाकर कुल 13 मुद्दों पर मुहर लगा है।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.