नीतीश सरकार में जनप्रतिनिधि ही अपने आप को कर रहे हैं असुरक्षित महसूस।

Patna Desk

 

भागलपुर,जगदीशपुर थाना क्षेत्र के बलुआचक पंचायत के मुखिया मुकेश कुमार मंडल और उनके भाइयों पर जानलेवा हमला किया गया। मुखिया गांव के ही पप्पू राय की बेटी की शादी में गए हुए थे। इसी क्रम में जवाहर यादव सरपंच, रणवीर यादव, दौलत यादव, डब्लू यादव, रामबरन यादव और गुंजन यादव के द्वारा मुखिया पर जानलेवा हमला करते हुए पिस्तौल की बट से मार कर गंभीर रूप से मुखिया को घायल कर दिया। वही मुखिया के तीन भाई सहित दो सहयोगियों को भी मार कर बुरी तरीके से जख्मी कर दिया। इसके बाद मुखिया के द्वारा पुलिस को इसकी सूचना दी गई। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने मुखिया सहित उनके भाइयों को इलाज के लिए जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा अस्पताल में भर्ती कराया है। वही सरपंच और उनके सहयोगियों के खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। घायल मुखिया पर पहले भी दो बार जानलेवा हमला हो चुका है। वही कल भी आरोपियों के द्वारा मुखिया के घर पर धमकी दी गई है और केश उठाने को लेकर धमकी दी जा रही है। जिसको लेकर मुखिया सहमे हुए हैं। वहीं मुखिया पुलिस से सुरक्षा की गुहार कर रहे हैं। मुखिया और उनके भाइयों का इलाज जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा के अस्पताल में किया जा रहा है।

Share This Article