नीलाम वाद के निस्तारण में नीलाम पत्र पदाधिकारी नहीं ले रहे रुचि, रुचि लेकर निष्पादन करने का डीएम ने दिया निर्देश ।

Patna Desk

 

कैमूर, मंगलवार को जिला पदाधिकारी सावन कुमार के द्वारा मद्यनिषेध, खनन टास्कफोर्स, नीलाम पत्र की समीक्षात्मक बैठक की गई एवं निम्नवत दिशा निर्देश दिया गया। बैठक में

नीलाम पत्र वाद की समीक्षा के क्रम में पाया गया कि सभी नीलाम पत्र पदाधिकारियों द्वारा नीलाम वाद के निस्तारण में अपेक्षित रुचि नहीं ली जा रही है। सभी नीलाम पत्र पदाधिकारियों को विशेष रुचि लेते हुए नीलाम पत्र वाद का निस्तारण करने का डीएम ने निर्देश दिया। बैठक में अपर समाहर्ता जिला परिवहन पदाधिकारी अनुमंडल पदाधिकारी भभुआ व मोहनियां, भूमि सुधार उप समाहर्ता भभुआ व मोहनियां के अलावे अन्य कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Share This Article