नेपाल में बड़ा हादसा, भूस्खलन से त्रिशूली नदी में बह गई दो बसें, 63 यात्रियों के बह जाने की आशंका

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

नेपाल में बड़ा हादसा, भूस्खलन से त्रिशूली नदी में बह गई दो बसें, 63 यात्रियों के बह जाने की आशंका, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी नेपाल में बहुत बड़ा हादसा हुआ है। आज सुबह भूस्खलन के कारण दो बसें त्रिशूली नदी में बह गईं हैं। दोनों बसों में करीब 63 यात्री सवार थे। यह हादसा आज सुबह करीब 3:30 बजे हुआ. मदन-आश्रित हाईवे पर भूस्खलन के कारण लगभग 63 यात्रियों को ले जा रही दो बसें त्रिशूली नदी में बह गईं।

वहीं हादसे में नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल ने सोसल साइट एक्स पर लिखा है कि नारायणगढ़-मुग्लिन सड़क खंड पर भूस्खलन के कारण बस के बह जाने से लगभग पांच दर्जन यात्रियों के लापता होने और बाढ़-भूस्खलन के कारण संपत्तियों के नुकसान की खबरों से मुझे गहरा दुख हुआ है।नेपाल

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

हादसे के बाद राहत और बचाव अभियान चलाया जा रहा है, लेकिन लगातार बारिश के कारण लापता बसों को खोजनेमें दिक्कत आ रही है। चितवन के जिलाधिकारी घटना स्थल पर पहुंच गए हैं और राहत बचाव कार्य में लगे हुए हैं। जिलादिकारी का कहना है कि लगातार बारिश के कारण रेस्क्यू में बाधा आ रही है।

जानकारी के अनुसार काठमांडू जा रही एंजेल बस और गणपति डीलक्स सुबह करीब साढ़े तीन बजे दुर्घटनाग्रस्त हो गईं। काठमांडू जा रही बस में 24 लोग सवार थे और दूसरी बस में 41 लोग सवार थे। गणपति डीलक्स पर सवार तीन यात्री वाहन से कूदने में सफल रहे ।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article