नैनो यूरिया जागरूकता अभियान के अन्तर्गत,नैनो डीएपी उर्वरक के बारे में किसानों को दी गई जानकारी।

Patna Desk

 

रोहतास,सासाराम प्रखंड के मुरादाबाद गांव में नैनो यूरिया जागरूकता अभियान के अन्तर्गत रविवार को क्षेत्र दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इंडियन फारमर्स फर्टिलाइजर कोआंपरेटिव लिमिटेड रोहतास के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला कृषि पदाधिकारी राम कुमार थे। जिन्होंने किसानों को नैनो उर्वरक के बारे में जानकारी दी एवं उन्हें उपयोग करने का भी सुझाव दिया। डीएओ ने कहा कि किसान रासायनिक खाद का प्रयोग कम से कम करें और नैनो डिएपी का प्रयोग गेहुं की फसल में अवश्य करें।

वहीं कार्यक्रम में मुरादाबाद पैक्स अध्यक्ष संजय सिह ने अपने खेत पर लगे नैनो डीएपी ट्रायल के बारे में किसानों को विस्तार से जानकारी दी एवं ट्रायल दिखाते हुए परिणाम भी साझा किया। कार्यक्रम में इफको के क्षेत्रीय प्रबंधक डा रमेश कुमार ने भी नैनो यूरिया नैनो डिएपी के बारे में विस्तृत जानकारी दी तथा उन्नत खेती के नए नए प्रयोग के बारे में बताते हुए कहा कि इसे ड्रोन के द्रारा खेतों में छिड़काव करने की भी व्यवस्था हमारे पास मौजुद है। जागरुकता अभियान को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि रासायनिक उर्वरकों का कम से कम प्रयोग करने हेतु नैनो युरिया नैनो डिएपी के प्रयोग को बढावा दिया जाना चाहिए। नैनो यूरिया से देश को जलवायु परिवर्तन से भी रोका जा सकता है। आज समय से पूर्व हीं ग्रीष्म, बसंत ऋतु, वर्षा सहित अन्य मौसमों में बदलाव हो रहा है। पंजाब द्वारा यूरिया के अधिक उपयोग से हीं भटिंडा से बाँम्बे कैंसर ट्रेन चल रही है। इसलिए खेती सहित स्वास्थ्य की सुरक्षा हमारा दायित्व है और नैनो यूरिया से देश के लाखो करोड़ रूपये सब्सिडी बचाया जा सकता है।

Share This Article