नौ माह से फरार चल रहा युवक चढ़ा पुलिस के हत्थे, जानें किस मामले में हुई गिरफ्तारी

Sanjeev Shrivastava

बोकारोः लूट कांड को अंजाम देने के बाद लगभग नौ माह से फरार चल रहे आरोपी को आखिरकार बोकारो पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार लंबे समय से उसकी खोजबील चल रही थी। जिसमें जानकारी मिलने के बाद बीती रात गिरफ्तार किया गया।

मामले में झरिया ओपी थाना प्रभारी नागेन्द्र कुमार शर्मा ने बताया कि थाना क्षेत्र के  घुट्वे  में 9 अगस्त 19 को  बीसीसीएल कर्मी सुखदेव महतो जो सिजुवा  निवासी से रात्रि पाली से ड्यूटी से लौटने के क्रम में लूट की घटना घटी थी जिसमें 2 की गिरफ्तारी हुई थी। एक अपराधी आशा कोठी, मधुबल, धनबाद निवासी राहुल कुमार यादव उर्फ किटवा यादव फरार चल रहा था। उसकी तलाश की जा रही थी। जिसे बीती रात ओपी थाना पुलिस नवागढ़  के आशा कोठी निवासी राहुल कुमार यादव उर्फ किटवा यादव को बोकरो झरिया ओ पी पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।   

Share This Article