पंखे से झूल’ती मिली गर्भवति महिला की ला’श, परिजन का आरोप- दहेज हत्या कर लटका दिया, पहले भी आग से जलाकर मारने की हुई थी कोशिश

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। खबर मुजफ्फरपुर से है। जहां एक गर्भवती की संदेहास्पद स्थिति में लाश मिली है। बताया जा रहा कि महिला की लाश फंटदे से लटकी मिली है। घटना के बाद इलाके में हलचल मच गई। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए छानबीन शुरू कर दी है।

महिला का शव पंखे से साड़ी के फंदे मे लटका हुआ। वहीं मृतका की पहचान हंसमुख कुमारी के रूप में हुई है। महिला का पति राजकुमार सहनी पुणे में रहकर मजदूरी करता है। वह अपने सास के साथ के गांव में ही रहती थी। महिला प्रेग्नेंट थी। परिजन दहेज हत्या का आरोप लगा रहे। मृतका की मां दुलारी देवी और अन्य मायके वालों ने उसकी सास समेत अन्य पर हत्या करने का आरोप लगाया है।

मां ने कहा कि वे लोग दहेज में एक बाइक की मांग कर रहे थे। जिसे देने में वे लोग असमर्थ थे। इसी बात को लेकर घर मे अक्सर लड़ाई होती थी। उनकी बेटी को प्रताड़ित किया जाता था। मारपीट भी करते थे। आज उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने पूछताछ के लिए हंसमुख की सास को हिरासत में लिया है। वहीं घटना की सूचना मिलने पर कुढ़नी पुलिस मौके पर छानबीन कर आसपास के लोगों से पूछताछ की। पुलिस ससुराल वालों को हिरासत मे लेकर फिलहाल पूछताछ कर रही। मा का कहना है कि पहले भी बेटी को आग से जलाकर मारने की कोशिश हुई थी। उस वक्त ये कामयाब नहीं हुएथे। अबकि बार बेटी को मार दिया और आत्महत्या दिखा रहे।

Share This Article