पटना की नर्सिंग स्टाफ के सुसाइड मामले में बड़ा खुलासा, प्रेमी ने कर दिया था जीना मुहाल, तंग आकर दे दी जान

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। पटना में 28 साल की नर्सिंग स्टाफ के सुसाइड मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। लड़की ने अपने प्रेमी से तंग आकर आत्महत्या का कदम उठाया है। बताया जा रहा कि उसका बॉयफ्रेंड उसपर बहुत शक करता था। उसे ब्लैकमेल करता था। लड़का कॉल करता था। वह नहीं उठा पाती तो उसे परेशान करता। उनकी निजी तस्वीरें वायरल करने की धमकी देता था। जिससे हारकर उसने अपनी जान दे दी।

लड़की की दोस्त ने इस बात का खुलासा किया है। उसने ऊषा की सारी आपबीती बताई है। बता दें कि 20 जून को अपने कमरे में सुसाइड कर लिया था। अपने सुसाइड नोट में उसने ‘अमित टोप्पो’ का जिक्र करते हुए उसे ही मौत का जिम्मेदार बताया था। मामले में फुलवारी शरीफ थाना में FIR दर्ज हुई है। केस की जांच अधिकारी (IO) अन्नू प्रिया के अनुसार, अमित टोप्पो की गिरफ्तार के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही।

ऊषा की सहेली ने कहा कि वह एक बेहद ही खुशमिजाज लड़की थी। दूसरों के हेल्प के लिए हमेशा आगे रहती थी। उसकी लड़के से मुलाकात किसी सोशल साइट के जरिए हुई थी। तीन साल से उनका अफेयर था। लड़का उसे कुछ महीने से बहुत परेशान करने लगा। जिसे वह झेल नहीं पाई और खुदकुशी कर ली।

Share This Article