पटना की बीच सड़क पर मनचले महिला को गोद में उठाने लगे, महिला ने मचाया शोर, लोगों ने बनाई वीडियो, तीन लोग गिरफ्तार

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। खबर पटना से है। जहां के राजीव नगर थाना क्षेत्र स्थित दीघा आशियाना रोड पर कुछ मनचलों ने तीस साल की एक लड़की के साथ बीच सड़क पर गंदी हरकत की। मनचले उसे गोद में उठाने की कोशिश करने लगे। जिसके बाद लड़की ने शोर मचाना शुरू किया। तब जाकर वहां लोगों की भीड़ जमा हुई। लोग इस कांड का वीडियो बनाने लगे। किसी ने भी लड़की की मदद नहीं की।

सोमवार की रात की घटना है। तीन मनचले एक महिला को उठाने की कोशिश करने लगे। सूचना मिलते ही राजीव नगर थाने की गश्ती पुलिस मौके पर पहुंच गई और तीनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपितों की पहचान रोहित कुमार, जितेंद्र कुमार और रंजन कुमार के रूप में हुई है। तीनों रूपसपुर थाना क्षेत्र के महुआबाग के रहने वाले हैं।

थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि पीड़ित महिला की शिकायत पर छेड़खानी का मामला दर्ज किया गया है। आरोपितों को जेल भेज दिया गया घटना के संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक पीड़ित महिला की उम्र लगभग 30 वर्ष है। महिला दाई का काम करती है। बीच सड़क पर लोग गंदी हरकत करने लगे तो महिला ने शोर मचाया। जिसके बाद सभी की गिरफ्तारी हुई। तीनों लोग निजी वाहन चालक हैं।

Share This Article