News PR Live
आवाज जनता की

पटना के भारतीय नृत्य कला मंदिर पर गिरा पेड़, तेज आंधी के कारण हादसा, 1 कार भी क्षतिग्रस्त

- Sponsored -

- Sponsored -

NEWSPR डेस्क। पटना में आज तेज आंधी के साथ बारिश हुई। अचानक मौसम बदलने से पटना का मौसम सुहावना तो हो गया लेकिन फ्रेजर रोड में एक हादसा भी हो गया। तेज बारिश से पटना के फ्रेजर रोड में विशाल पेड़ गिरने से भारतीय नृत्य कला मंदिर का दीवार टूट गया है। पेड़ के नीचे दबने से वहां खड़ी एक कार भी क्षतिग्रस्त हो गई है।

- Sponsored -

- Sponsored -

हालांकि इस दौरान किसी भी तरह के जान-माल का नुकसान नहीं हुआ है। मामले की जानकारी पर पहुंची नगर निगम की टीम ने जेसीबी की मदद से पेड़ को हटवाया। नगर निगम के कर्मचारी सुधीस कुमार का कहना है की हमें फोन आया है की नृत्य कला की दीवार चतिग्रस्त हो गई है। तेज बारिश की वजह से पेड़ गाड़ी के ऊपर गिर गया है। अगर हम पेड़ उठाते है तो गाड़ी को नुकसान हो सकता है। इसलिए हम पेड़ हटाने के लिए आदेश का इंतजार कर रहे है। साथ ही गिरा हुआ दीवार को भी हटाने का काम किया जा रहा है।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.