NEWSPR डेस्क। राजधानी पटना में अपराधियों के हौसले बुलंद है। यहां बेखौफ बदमाशों ने तीन लोगों को गोली मार दी है। घटना गोपालपुर थाना इलाके के कछुआरा गांव की है। यहां मामूली विवाद में जमकर गोलीबारी हुई। बदमाशों ने तीन लोगों को गोली मारकर कई राउंड हवाई फायरिंग की। तीनों की हालत गंभीर बताई जा रही है। तीनों को इलाज के लिये अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
इस वारदात के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है। जख्मी लोगों की पहचान कछुआरा गांव के ही अविनाश कुमार, नीतीश कुमार और सुनील कुमार के रूप में की गई है। वारदात के बाद गांव में दहशत का माहौल है। घटना की सूचना मिलते ही फौरन मौके घटनास्थल ने मामले की छानबीन में जुटी हुई है। गोपालपुर थानेदार से मिली जानकारी के मुताबिक मामूली कहा-सुनी पर बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की है। जिसमें 3 लोग घायल हुए हैं। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
पटना में अपराधियों का तांडव, बदमाशों ने 3 लोगों को मारी गोली, कई राउंड की हवाई फायरिंग
