पटना में असम के मुख्यमंत्री का पुतला दहन, राहुल गांधी पर टिप्पणी के बाद कांग्रेस का फूटा गुस्सा

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। पटना के कारगिल चौक पर आज प्रदेश युवा कांग्रेस द्वारा असम के मुख्यमंत्री हेमन्त बिस्वा शर्मा का पुतला जलाया गया। जिस तरीके से राहुल गांधी पर ओछी टिप्पणी की गई उसके बाद कांग्रेसियों में गुस्सा फूटा और पूरे देश में कांग्रेस के द्वारा आज असम के मुख्यमंत्री का पुतला जलाया जा रहा है।

बता दें कि पटना के कारगिल चौक के पास असम के मुख्यमंत्री का पुतला जलाया और असम के मुख्यमंत्री के खिलाफ जबरदस्त नारेबाजी की गई। वहीं महिला कांग्रेस की नेत्री में गुस्सा है और गुस्सा असम के मुख्यमंत्री के पुतला पर फूट पड़ा और जिसको लेकर घोर निंदा की इस तरह के अभद्र टिप्पणी बर्दाश्त नहीं करेंगे। पहले भी असम के मुख्यमंत्री ने इस बात को लेकर अभद्र टिप्पणियां की।

उसके बाद से ही पूरे देश में राजनीती गर्म हुई और फिर एक बार आज इस तरह की अभद्र टिप्पणी दी गई। जिसे उन्होने कहा कि बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। गुंजन पटेल ने कहा मुख्यमंत्री अपने आकाओं को खुश रखने के लिए ओछी टिप्पणी करते है वह जल्द से जल्द माफी मांगे अपने पद से इस्तीफा दें।

Share This Article