पटना में कांग्रेस का प्रदर्शन, महंगाई पर केन्द्र के खिलाफ खोला मोर्चा

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। बढ़ती महंगाई को लेकर कांग्रेस ने केन्द्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। गांधी मैदान के पास विरोध मार्च निकाला। हाथों में सिलेंडर और पोस्टर लेकर कार्यकर्ता सड़क पर उतर गये। कार्यकर्ताओं के पास बड़े बड़े अक्षरों में केंद्र सरकार के खिलाफ बढ़ती महंगाई के खिलाफ पोस्टर था। पोस्टर में यह दर्शाया गया है कि किस तरीके से रसोई गैस और पेट्रोल के दाम में किस वृद्धि हुई है।
यूपीए सरकार के समय 2014 में महगाई क्या था और अब एनडीए की सरकार में महंगाई का क्या स्तर है, पोस्टर में ये भी तुलना किया गया है। पटना में महंगाई के खिलाफ लगातार प्रदर्शन देखने को मिल रहा है। कुछ दिन पूर्व पटना में सड़कों पर बैलगाड़ी मार्च निकाला गया था, कई जगह पुतले भी जलाये गये। अब 10 जुलाई से लेकर 17 जुलाई तक कांग्रेस लगातार पूरे बिहार में प्रदर्शन जारी रहेगा।

यूथ कांग्रेस के नेता गुंजन पटेल ने कहा कि 10 जुलाई से लेकर 17 जुलाई तक बिहार में प्रदर्शन जारी रहेगा। कुछ ना कुछ महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन होता रहेगा। ट्रांसपोर्टेशन की वजह से भी कई जरुरी सामग्रियां महंगी हो गई हैं। जब पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ेंगे तो जाहिर सी बात है ट्रांसपोर्टेशन के चार्ज भी बढ़ जाएंगे उसके बाद आम लोगों की कमर टूट जाएगी।

Share This Article