पटना में गांधी घाट पर दर्दनाक हादसा, श्राद्धकर्म के दौरान गंगा में डूबे भाई-बहन

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। पटना में गंगा नदी में डूबने से भाई-बहन की मौत हो गई। घटना पीरबहोर थाना इलाके के गांधी घाट की है। बताया जा रहा है कि दोनों श्राद्धकर्म में शामिल होने आये थे। श्राद्धकर्म के बाद लोग नदी में नहाने गये। नहाने के क्रम में एक बच्चा डूबने लगा, भाई को डूबते देख बहन बचाने गई। उसी क्रम में दोनों डूब गये। घटना की सूचना मिलने के बाद SDRF की टीम घटनास्थल पर पहुंची और दोनों की तलाश में लग गई। काफी खोजबीन के बाद लड़के का शव मिला। हालांकि लड़की के शव का पता नहीं चल सका।
मृतकों में पीरमुहानी के संजय कुमार के सात साल के बेटे प्रेम कुमार और 14 साल की बेटी शामिल है। एसडीआरएफ की टीम ने करीब आधा घंटा बाद छोटू को निकाल लिया। उसकी सांसें चल रही थीं, उसे पीएमसीएच ले जाया गया, लेकिन बचाया नहीं जा सका। एसडीआरएफ की टीम ने बहन को खोजने के लिए गांधी घाट और इसके आसपास तीन घंटे तक सर्च ऑपरेशन चलाया, पर उसका कोई पता नहीं चला।

Share This Article