News PR Live
आवाज जनता की

पटना में तीन साल की बच्ची के ऊपर पिस्टल तान कर घर में लूटपाट, तीव लाख से अधिक की संपत्ति लेकर फरार बदमाश, कई राउंड फायरिंग भी की

- Sponsored -

- Sponsored -

NEWSPR डेस्क। खबर पटना से है। जहां घर में घुसकर बदमाशों ने लूट की घटना को अंजाम दिया है। बदमाशों ने तीन साल की बच्ची के सिर पर पिस्टल ताना। जिसके बाद मां डर गई और लूट का विरोध नहीं कर पाई।  घटना राम कृष्णा नगर थाना अंतर्गत नंदलाल छपरा बाईपास के आशापुर की है।

- Sponsored -

- Sponsored -

जानाकारी के मुताबिक जिस वक्त बदमाश घर के अंदर घुसे वक्त घर में बच्ची और उसकी मां थी। पिता गार्ड है, जो ड्यूटी पर गया था। राम किशन नगर थाना के आंसू पूर्ण निवासी चीकू राय रात को ड्यूटी करने के लिए निकले थे। इस क्रम में उन्होंने अपने घर के आगे ताला बंद कर दिया था। उन्होंने बताया कि घर में उनकी पत्नी रूबी कुमारी उनके एक साला वीरेंद्र कुमार और एक नाबालिग बेटी थी। चीकू राय ने बताया कि रात लगभग 3 बजे उनके मोबाइल पर उन्हें फोन कर बताया गया कि उनके घर में चोर घुस आए हैं।

जिसके बाद वह डर गए। घटना रविवार रात की है। वहीं लूटपाट के बाद सोमवार की सुबह स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना रामकृष्ण नगर थाने को दी। रूबी ने बताया कि इस क्रम में बदमाश घर में रखे सोने के जेवरात और नगद सहित कुल 3 लाख से अधिक की संपत्ति लूट कर फरार हो गए। सूचना मिलते ही राम कृष्णा नगर पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी है। बताया जा रहा कि अपराधियों ने कई राउंड फायरिंग भी की और वहां से भाग निकले। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.