पटना में भाजपा नेताओं पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में आज भाजपा के नेताओं ने दिया धरना।

Patna Desk

 

 

गया के गांधी मैदान में भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने बिहार सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया,वहीं नीतीश और तेजस्वी के खिलाफ जमकर नारेबाजी किया, धरना में नगर विधायक डॉक्टर प्रेम कुमार औरंगाबाद सांसद सुशील सिंह सहित कई कार्यकर्ता व नेता शामिल हुए सुशील सिंह ने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ताओं का एक एक बूंद खून उबाल रहा है और विस्फोट करेगा विस्फोट होने के बाद सीएम नीतीश कुमार के कुर्सी कहां जाएगा पता भी नहीं चलेगा, उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का शहादत कभी बेकार नहीं जाएगा भाजपा के कार्यकर्ता विजय सिंह की सहादत कभी बेकार नहीं जाएगा।

Share This Article