पटना में महिला पर एसिड अटैक, जमीन विवाद को लेकर आरोपी ने की गाली गलौज फिर फेंका तेजाब, कमर से लेकर पैर तक झुलसा

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। खबर पटना के राजीव नगर से है। जहां राजीव नगर थाना क्षेत्र के नेपाली नगर में महिला पर तेजाब फेंका गया है। जानकारी के मुताबिक घटना शुक्रवार देर रात की है। बताया जा रहा कि जमीनी विवाद को लेकर संजीत कुमार नामक युवक ने महिला पर तेजाब फेंका है। हालांकि महिला का पैर बुरी तरह झुलसा है। महिला ने कपड़े दिखाए जो अटैक से बुरी तरह झुलस गया है।

वहीं पीड़िता के ब्यान पर एक नामजद और एक अज्ञात पर मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामले पर तुरंत कार्रवाई करते हुए दीघा के रहने वाला संजीत कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा कि पहले से ही जमीन को लेकर दोनों के बीच विवाद चल रहा था। अपने कंप्लेन में पीड़िता ने बताया कि रात में वो अपने घर पर थी। पड़ोसी संजीत कुमार बाइक से आया। घर के बाहर रूका। बाइक पर उसके पीछे एक और युवक बैठा था। जिसे वो नहीं जानती है। दोनों ने उसके साथ गाली-गलौजी की। जिसका उसने विरोध किया। इसी बीच बाइक पर पीछे बैठे युवक ने अपने पास से एसिड निकाला और फेंक दिया।

जो उसके कमर के नीचे से लेकर पैर के हिस्से तक पड़ा। इस अटैक के बाद दोनों फरार हो गए।, घायल महिला ने पहले पुलिस को कॉल किया। फिर इलाज के लिए पास के हॉस्पिटल गई। महिला का दावा है कि उसे पिछले कई दिनों से संजीत धमकी दे रहा था। उन्होंने पहले महिला से गाली गलौज की। जिसके बाद एसिड फैंक दिया। इस प्रकरण पर गिरफ्तार संजीत ने कहा कि मेरा घर नेपाली नगर में है। वह पिछले एक साल से दीघा में रह रहा।

इसने माना कि रूबी देवी से उसका पुराना विवाद जमीन को लेकर चल रहा है। मगर, एसिड अटैक उसने नहीं किया है। जिस वक्त महिला एसिड अटैक की बात कह रही है, वो उस दौरान दीघा के घुड़दौड़ रोड में खुद के होने का दावा कर रहा है। इस मामले की वो निष्पक्ष जांच की मांग कर रहा है। उसने दावा किया है कि जिस जमीन पर महिला रह रही है, वो उसका है। इसी को लेकर विवाद है और सोची समझी साजिश के तहत उसे फंसाया जा रहा।

Share This Article