पटना में सेक्स रैकेट का खुलासा, कमरे में छापेमारी करने पहुंची पुलिस ने देखा ये नजारा…रह गए हैरान, हिरासत में 5 लड़कियों और 4 लड़कों

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। खबर पटना से है। जहां सोमवार देर रात सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ है। पुलिस ने खेमनीचक के एक मकान में छापेमारी कर 5 लड़कियों और चार लड़कों को हिरासत में लिया है। इसके साथ ही पुलिस ने उस मकान से कई आपत्तिजनक सामान भी बरामद किए हैं। आसपास के लोगों ने बताया कि यहां वर्षों से सेक्स रैकेट चल रहा था।

आसपास के लोगों ने बताया कि खेमनीचक के 4 तले मकान में 2 फ्लोर पर देह व्यापार का धंधा चल रहा था। जबकि 2 फ्लोर पर मकान मालिक खुद रहते हैं। घटना की सूचना मिलते हैं मकान मालिक फरार बताए जा रहे हैं। मामला पटना के रामकृष्ण नगर थाना अंतर्गत खेमनीचक सुभाष नगर के रोड नंबर 3 के एक घर का है। जहां सोमवार को देर रात छापेमारी की गई।

छापेमारी में घर से 5 लड़कियों एवं चार लड़कों को आपत्तिजनक स्थिति में हिरासत में लिया है। सेक्स रैकेट के बारे में स्थानीय लोगों ने सूचना पुलिस के वरीय अधिकारियों को दी। सूचना मिलते ही कई थानों की पुलिस ने उस घर की रेकी कर छापेमारी की। हिरासत में ली गई लड़कियों की उम्र 16 वर्ष से 20 वर्ष के बीच बताई गई है, जबकि लड़कों का उम्र 25 से 30 वर्ष के आसपास बताई जा रही है।

Share This Article