पटना में 7 सितंबर से अपने लापता बेटे को ढूंढ रहे माता-पिता, पुलिस में है मामला दर्ज, अबतक नहीं हो पाई बरामदगी

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। खबर पटना से है जहां 20 साल का एक युवक 7 सितंबर से लापता है। मामला पुलिस में दर्ज कराया गया है। पुलिस फिलहाल लड़के को ढूंढने में लगी है। बता दें कि युवक का नाम प्रदीप कुमार है जो कि ड्राइवर कॉलोनी का रहने वाला है। उसके अचानक लापता हो जाने से परिवार सकते में है।

उन्होंने बेटे को ढूंढने की गुहार लगाई है। लड़के को गायब हुए पूरे 17 दिन बीत चुके हैं, लेकिन अभी तक उसे ढूंढा नहीं गया है। घटना अदालतगंज ड्राइवर कॉलोनी वीरचंद्र पटेल पथ की है। लड़के को आखिरी बार ब्लैक कलर की टी-शर्ट और ब्लैक पैंट में देखा गया था। बुधवार 17 तारीख की शाम ले ही वह लापता हो गया था, तबसे उसकी कोई खबर नहीं है।

पुलिस को भी लड़के का कोई सुराग नहीं मिला है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। मामला अपहरण का भी हो सकता है। वहीं घर में लड़के के माता पिता का रो-रो कर बुरा हाल है। वह हर तरह से अपने बेटे की बरामदगी की गुहार लगा रहे हैं। ये नंबर जारी किया गया है-8757858348। यदी किसी ने भी इसे कहीं देखा हो तो इस नंबर पर सूचित कर सकते।

Share This Article