पटना में RLJP का मिलन समारोह, एनएसयूआई के सैकड़ों कार्यकर्ता पार्टी में शामिल

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। बिहार में राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी द्वारा लगातार जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के दौरान कार्यकर्ताओं को पार्टी से लगातार जोड़ा जा रहा है। राष्ट्रीय अध्यक्ष नेतृत्व में पार्टी को जन जन तक पहुंचाने के तमाम प्रयास किए जा रहा है।

वहीं आज राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यालय में मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में एनएसयूआई के सैकड़ों कार्यकर्ता राष्ट्रीय लोक जन शक्ति पार्टी में शामिल हुए। बता दें कि पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष प्रिंस राज की मौजूदगी में सभी नव सदस्य ने सदस्यता ली। सभी ने रालोजपा की सेवा करवे का संक्लप लिया और पार्टी को आगे बढ़ाने की बात कही।

Share This Article