पटना हाईकोर्ट के पास दूल्हा दुल्हन की कार के साथ हादसा, नगर निगम की गाड़ी ने ठोका, मच गई अफरा-तफरी

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। खबर पटना से है। जहां सुबह सुबह नगर निगम की गाड़ी ने दूल्हा दुल्हन को लेकर लौट रही कार को ठोक दिया। जिससे गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। बताया जा रहा कि पटना हाईकोर्ट के पास ये हादसा हो गया। जिसके बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल मच गया। लोग आनन-फानन में भाग कर आए और वर-वधु को बाहर निकाला। हालांकि दोनों ठीक हैं। उन्हों चोट नहीं आई।

बता दें कि शादी के बाद जोड़ा वापस लौट रहा था। जिस दौरान ये हादसा हो गया। इस हादसे में गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। इसे नगर निगम की गाड़ी की बड़ी लापरवाही बताई जा रही। वो तो गणिमत है कि दोनों में से किसी को कुछ नहीं हुआ। दोनों सुरक्षित है।

खबर अपडेट हो रही…

Share This Article