पटना AIIMS में कोरोना से तीन मौतें, 24 घंटे में 460 नए मामले, फिर डरा रहे कोविड के बढ़ते केसेस

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। बिहार में एक बार फिर से कोरोना डराने लगा है। बता दें कि बीते 24 घंटे में पटना के AIIMS में कोविड से तीन लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं 460 नए मामले सामने आए हैं। पटना में आज एक्टिव मरीजों की संख्या 202 है। वहीं शुक्रवार को 497 नए मामले आए थे। कोरोना का बढ़ रहा ग्राफ देखकर स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से अलर्ट पर है। लोगों को भी सावधानियां बरतने की बार बार सलाह दी जा रही है।

कोरोना से तीन मौतों मे ए सुपौल की महिला रंभा देवी जिसकी उम्र 60 साल थी, मुजफ्फरपुर के राजेश कुमार साह 30 और एक नव निहाल अहद जिसकी उम्र मात्र 3 महीने की थी, मौत हो गई। बिहार में 7 दिन पहले एक्टिव मरीजों की संख्या 1957 थी। आज एक्टिव मरीजों की संख्या 2640 है। 7 दिनों में एक्टिव मरीजों की संख्या मे बेतहाशा बढ़ोतरी हुई है। जो की परेशानी बढ़ा रहा है।

बिहार में विगत 24 घंटों में 1,06,607 लोगों की जांच हुई है। अब तक कुल 8,23,285 मरीज ठीक हुए हैं। वर्तमान में बिहार में कोविड के कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 2640 है। बिहार में कोरोना मरीजों का रिकवरी प्रतिशत 98.22 है।

Share This Article