पति और बच्चे के साथ सो रही महिला अचानक गायब, लोग बोले- प्रेमी के साथ हो गई फरार, पति ढूंढने में लगा

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। खबर बिहार के गया से है। जहां मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बूढ़ी गांव से एक महिला फरार हो गई है। वह दो बच्चों की मां है। महिला बीते छह दिनों से लापता चल रही है। पति ने अपने ही चचेरे भाईयों पर शक जताते हुए मुफस्सिल थाने में केस दर्ज कराई है।

उसके पति का कहना है कि उसकी शादी 2011 में हुई थी। शादी के बाद से सब कुछ सामान्य चल रहा था। ऐसे में पत्नी का लापता होने के पीछे कोई न कोई तो साजिश ही है। वहीं दूसरी ओर सूत्रों के मुताबिक महिला के पति और बच्चे सो रहे थे। तभी वह आधी रात को अपने घर से फरार हो गई थी। इस बात की भनक उसके पति को महिला के भागने के बाद सुबह के समय लगी थी। वहां कहां गई है। इस बात की जानकारी न तो उसका पति ही लगा सका है और न ही पुलिस।

स्थानीय पुलिस की निष्क्रियता की वजह से पीड़ित परिवार सहित गांव में भी आक्रोश है। इस मामले में स्थानीय पुलिस अधिकारी अनुसंधान जारी होने की बात कह कर कुछ भी जानकारी देने से इंकार कर रहे हैं। पुलिस फिलहाल महिला के छानबीन में जुटी है।

 

Share This Article