पति की हत्या करके फंदे से लटकाया, पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर बनाया था प्लान, पुलिस ने फेरा पानी

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। खबर बिहार के बेगूसराय से है। जहां एक पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने ही पति को मौत की नींद सुला दिया। इतना ही नहीं हत्या को आत्महत्या दिखाने के लिए फंदे से लटका दिया। वहीं पुलिस ने 4 दिनों में ही पूरे मामले का खुलासा कर दिया। दोनों अब पुलिस गिरफ्त में हैं। मामला बेगूसराय के डंडारी थाना क्षेत्र के सुधरण गांव का है।

घटना के 5 दिनों बाद पुलिस ने प्रेमी और प्रेमिका को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार महिला की दस वर्ष पहले शादी हुई थी और उसके तीन बच्चे थे। बता दें कि 26 जुलाई की रात शत्रुघ्न पासवान की फांसी से लटकी लाश मिली थी। उसी वक्त शत्रुघ्न पासवान के परिजनों ने उसकी पत्नी गुंजन देवी एवं प्रेमी विपिन पासवान पर हत्या का आरोप लगाया था। परिजनों के अनुसार तकरीबन साल भर से दोनों के बीच प्रेम संबंध चल रहा था, जिसका शत्रुघ्न पासवान के द्वारा लगातार विरोध किया जा जाता था।

महिला का पति उनके रिश्ते का विरोध करता था जिसके चलते दोनों ने पहले हत्या की और फिर शव को फंदे से लटका दिया। फिलहाल पुलिस दोनों की गिरफ्तारी के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेजने की तैयारी कर रही है।

Share This Article