पति के साथ जा रही पत्नी के गले से लॉकेट काटा, लोगों ने पकड़ा

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

 

NEWSPR DESK -पटना कदमकुआं थाना के नाला राेड में एक महिला के गले से लाॅकट काट कर भाग रहे बदमाश काे स्थानीय लाेगाें ने पकड़ लिया। महिला पति के साथ पैदल जा रही थीं। घटना रविवार की रात करीब 7:30 बजे की है। पकड़ने के बाद लाेगाें ने उसकी जमकर धुनाई कर दी। लाेगाें की भीड़ वहां पर जमा हाे गई जिससे ट्रैफिक की रफ्तार भी थम गई। सूचना मिलने के बाद टाउन डीएसपी अशाेक सिंह माैके पर पहुंचे। कदमकुआं थाना की पुलिस भी पहुंची। उसके बाद भीड़ से उस बदमाश काे किसी तरह से अलग किया अाैर फिर थाना पहुुंचा दिया। अगर पुलिस के आने में देर हाेती ताे गुस्साए लाेग उसके मारपीट कर अधमरा कर देते। पूछताछ में उसने अपना नाम विकास कुमार बताया। वह कदमकुआ थाना के पार्क राेड में रहता है। पुलिस उस महिला काे खाेजने गई ताकि उनके लिखित आवेदन पर केस कर दिया जागए र वह नहीं मिलीं। थानेदार राजीव कुमार ने बताया कि अब तक किसी ने लिखित शिकायत नहीं की है। वरीय अधिकारियाें के अादेश के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article