पत्थर से कूच कर वृद्ध की हत्या करने के मामले में पत्नी ने अज्ञात के खिलाफ दर्ज करायी प्राथमिकी, जांच में जुटी अधौरा पुलिस।

Patna Desk

 

पत्थर से कूच कर वृद्ध की हत्या करने के मामले में उसकी पत्नी ने अधौरा थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी और अज्ञात खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की गुहार लगायी है। यह प्राथमिकी अधौरा थाना क्षेत्र के चिकटा गांव निवासी मृतक मिरहुल सिंह की पत्नी बुद्धिया देवी ने दर्ज करायी है। जिसमें बतायी है कि मेरा ससुराल चिकटा में है। वर्तमान में अपनी मायके ग्राम सडकी में पति के साथ रह रही थी। 19 जुलाई की सुबह पति अधौरा बैंक में खर्चा खुराकी व खेतीबारी के लिए पैसा निकालने गये थे। मगर काफी देर तक वह घर नहीं लौटे। 20 जुलाई की सुबह ग्रामीणों से पता चला कि मेरे पति को अधौरा ब्लॉक के पीछे किसी ने पत्थर से मारकर हत्या कर दी गयी है। तब मैँ आनन फानन में मौके पर पहुची तो देखी की पति के आंख के पास पत्थर से मारकर हत्या कर दी गयी है। जिसके बाद थाने में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की गुहार लगायी है। इधर अधौरा पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गयी है।

Share This Article