News PR Live
आवाज जनता की

पत्नी के आरोप पाये गए सही, पति ही निकला अटैकर..तीज के अगले दिन ऐसे रची थी हत्या की साजिश

- Sponsored -

- Sponsored -

NEWSPR डेस्क। जहां एक तरफ पूरा देश तीज पर्व मना रहा था और पत्नी व्रत रख अपने पति की दीर्घायु की कामना कर रही थी। वहीं एक कलयूगी पति अपनी पत्नी की हत्या का साजिश करने में लगा हुआ था। जिसका नतीजा यह रहा कि पति अपने पत्नी पर तीज के अगले दिन हीं ताबड़तोड़ गोलियां चलवा देता है। जिससे पत्नी गंभीर रूप से जख्मी हो जाती है।

वहीं इस घटना को लेकर भोजपुर पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। बता दें की 2 दिन पहले हुई गोलीबारी की घटना का भोजपुर पुलिस ने खुलासा कर दिया है। बता दें कि घटना के बाद जख्मी महिला अपने पति पर हत्या की साजिश करने का आरोप लगाया था। घटना के बाद भोजपुर पुलिस अधीक्षक संजय सिंह ने आरा  एएसपी हिमांशु के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया।

- Sponsored -

- Sponsored -

जिसके बाद टीम तकनीकी अनुसंधान एवं घटनास्थल पर साक्ष्य जुटाकर मामले की तफ्तीश में जुट गई। जिसके बाद भोजपुर पुलिस ने दो अभियुक्त को गिरफ्तार किया जिनसे पूछताछ के बाद मामले का उद्भेदन हुआ। इस पूरी घटना में पति द्वारा ही पत्नी पर हमला कराया गया था। उक्त बातें भोजपुर पुलिस अधीक्षक ने प्रेस वार्ता के दौरान बताया। गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से एक देसी पिस्टल, दो जिंदा कारतूस, दो मोबाइल फोन ,घटना को अंजाम देने में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद किया ।

आरा से रिपोर्टर आकाश कुमार

 

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.