पत्नी ने पति के अफेयर का किया विरोध तो फंदे से झूलकर दी जान

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

भागलपुर- बरारी थाना क्षेत्र के धोबिया टोला के रहने वाले राजकुमार नामक व्यक्ति ने पंखे से लटक कर सुसाइड कर लिया। इसके बाद परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में कर लिया है और पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

मृतक की पत्नी और पिता का कहना है कि मृतक राजकुमार कुछ दिनों से एक लड़की से फोन पर बात करता था। जिसको लेकर पत्नी और पति के बीच अक्सर विवाद होता था और एक दिन पहले भी इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था। इसके बाद पत्नी अपने मायके चली गई थी। वही कल देर रात राजकुमार ने पंखे से लटक कर अपनी जान दे दी। पत्नी का कहना है कि दूसरी लड़की से लगातार वह मोबाइल पर बात करता था। जिसका वह विरोध करती थी। जिस पर राजकुमार के द्वारा पत्नी के साथ मारपीट भी की जाती थी। वहीं घटना के बाद पुलिस कई बिंदुओं पर मामले की जांच में जुट गई है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article