पत्रकार सुभाष के आरोपी ने किया सरेंडर, कहा- एक ही लड़की से दोनों का था चक्कर, बारात में कंधे पर हाथ रखकर कर रहा था डांस, आक्रोश में युवकों ने मारी गोली

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। बेगूसराय में पत्रकार सुभाष की हत्या के मुख्य आरोपी रोशन कुमार और प्रियांशु कुमार के घर यूपी की तर्ज पर बेगूसराय पुलिस ने बुलडोजर चलाकर घर की कुर्की जब्ती की। जिसके बाद आज आरोपी ने खगड़िया के चित्रगुप्तनगर थाना में आत्मसमर्पण कर दिया है। सूचना मिलने के बाद बखरी बेगूसराय के DSP ने खगड़िया पहुंचकर गहन पूछताछ की। जिसके बाद उसे लेकर बेगूसराय चले गए।

जानकारी के अनुसार एक रणनीति के तहत नितेश गांव और ससुराल के कई लोगों के साथ चित्रगुप्तनगर थाना पर शनिवार की दोपहर पहुंचा और थानाध्यक्ष संजीव कुमार को बताया कि सर, हम समर्पण करने आए हैं। नितेश ने आगे कहा कि मेरा नाम बेगूसराय- सांखों के पत्रकार सुभाष कुमार हत्याकांड में है। नितेश सांखों का ही रहने वाला है।

बता दें कि बेगूसराय के सांखों गांव के पत्रकार सुभाष कुमार की गोली मारकर हत्या मामले के पीछे का सच एक लड़की का दोतरफा प्रेम प्रसंग सामने आया है। बताया जा रहा कि आरोपित नितेश कुमार ने खगड़िया पुलिस के सामने पर्दाफाश किया कि वह बहुआरा पंचायत का पैक्स अध्यक्ष है और पत्रकार से उसका चाचा-भतीजा का रिश्ता है। उसने कहा कि गांव की एक नतनी लगने वाली युवती से पत्रकार सुभाष कुमार भी करीब था और छोटी रानी सकरपुरा के नाथो महतो के बेटा का भी संबंध था।

उसने बताया कि गांव के नवीन की शादी थी। देपरा बारात जाना था। विध व्यवहार में डीजे बज रहा था। उसमें पत्रकार, नाथो महतो का बेटा और वह लड़की भी नाच रही थी। उसने बताया कि कभी सुभाष लड़की के कंधे पर हाथ देकर नाच रहा था, तो कभी नाथो महतो का बेटा। इसमें दोनों के बीच लड़ाई हो गई। जिसके बाद मारपीट हुई। जिसके बाद सुबह गांव के कुछ लोग गए और पत्रकार की गोली मारकर हत्या कर दी थी। जिसके बाद अब यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ है।

खगड़िया से राजीव की रिपोर्ट

Share This Article