पर्यावरण संरक्षण हेतु जागरूकता चौपाल कार्यक्रम का हुआ आयोजन।

Patna Desk

 

कैमूर जिले के चैनपुर प्रखंड के मेढ़ गांव में नेहरू युवा केंद्र कैमूर के अंतर्गत पर्यावरण प्रेमी शिवम कुमार के नेतृत्व में जलवायु परिवर्तन व मिशन लाइफ के तहत पर्यावरण संरक्षण हेतु जागरूकता चौपाल कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस जागरूकता चौपाल के दौरान सभी ग्रामीण लोगों व युवाओं के बीच पर्यावरण को संरक्षण, जलवायु परिवर्तन, मिशन लाइफ को लेकर इस पर चर्चा करते हुए। पर्यावरण प्रेमी शिवम कुमार ने बताया कि पांच जून को दुनिया भर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जायेगा। इस बार पर्यावरण दिवस का थीम है- ‘बीटिंग प्लास्टिक पाॅल्यूशन, ‘ यानी प्लास्टिक पाॅल्यूशन को मात देना । प्लास्टिक पाॅल्यूशन पूरे विश्व के सामने एक बड़ी चुनौती बना हुआ है। जलवायु परिवर्तन व प्रदूषण जैसे मुद्दों के कारण हमारा जीवन खतरे में पड़ गया है। अपने शुद्ध प्राण वायु के लिए एक पौधा अवश्य लगायें ताकि हमारी धरती हरी-भरी हो और पर्यावरण संरक्षण हो सके। अगर समय रहते हुए ही पर्यावरण संरक्षण के प्रति नहीं सम्भले तो हम सभी का अस्तित्व इस धरती से समाप्त हो जाएगा। प्रकृति के प्रति अपनी-अपनी जिम्मेदारी निभाएं। मौसम का परिर्वतन होना स्वास्थ्य को प्रभावित कर रहा है। पानी का भी ज्यादा बर्बादी लोग कर रहे हैं। जंगल पेड़ों को काट लोग बड़े-बड़े इमारतों को निर्माण कर रहे हैं।

शिवम ने बताया कि आज के समय में जलवायु परिवर्तन व पर्यावरण गंभीर समस्या बन चुका है। इसके लिए हम लोग ज्यादा से ज्यादा लोगों को जागरूक करने के लिए चौपाल, रैली, प्रतियोगिता, डोर टू डोर जागरूकता सभा आदि कार्यक्रमों को आयोजित कर रहे हैं। जीवन को सुचारू रूप से जीना है तो पौधा रोपण, जल संरक्षण, सिंगल प्लास्टिक का उपयोग बंद करें, मोटे अनाज का प्रचार, कचरा प्रबंधन, कैच द रैन, वन कटाव से होने वाले हानियां और जीव-जंतुओं पर उसके प्रभाव के बारे में चर्चा, मौसम परिवर्तन, स्वच्छता के प्रति जागरूक होना एवं प्राकृतिक संरचनाओं को बचाना जरूरी है। जलवायु परिवर्तन उत्पन्न चुनौतियों से निपटना होगा। इस कार्यक्रम के अंत में ग्रामीण लोगों के साथ जागरूकता रैली गांव भर स्लोगन के साथ जागरूकता संदेश दिया गया। कार्यक्रम के दौरान स्वयंसेवक बम कुमार, विशाल पटेल, सन्नी कुमार व ग्रामीण के सभी लोग उपस्थित रहें।

Share This Article