पांच दिनों में कैमूर पुलिस ने 224 लोगों को किया गिरफ्तार, शराब मामले में 111 शामिल, गांजा-बाइक समेत कई चीजें बरामद

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। कैमूर पुलिस ने चलाये गये समकालीन अभियान में पांच दिनों में कुल 224 लोगों को गिरफ्तार किया है। कैमूर पुलिस ने यह अभियान 16 अगस्त से 20 अगस्त तक चलायी। चलाये गए अभियान में पुलिस ने 224 लोगों में 111 लोगों को शराब मामले में गिरफ्तार किया है। कैमूर पुलिस ने पांच दिनों के चलाये गये समकालीन अभियान में 1325.400 लीटर विदेशी शराब, 08.400 लीटर देसी शराब के साथ साथ पांच किलो गांजा भी जब्त किया।

इसके अलावे इस समकालीन अभियान में कैमूर पुलिस ने 10 बाइक, तीन चारपहिया वाहन, एक फिटर, एक सबसर्मिबल और 6500 रुपया नकद बरामद किया। इसके अतिरिक्त जिले में कुल 134 वाहनों से यातायात नियमों के उल्लंघन करने पर एक लाख 15 हजार रुपये जुर्माना वसूल किया गया। गौरतलब है कि कैमूर पुलिस ने 16 अगस्त से 20 अगस्त को जिले में समकालिन अभियान चलायी. पांच दिनों के चलाये गये।

समकालीन अभियान में वांछित अभियुक्तों, वारंटियों, फरारियों, अपराधियों की गिरफ्तारी की गयी। साथ ही शराब की बिक्री व भंडारणकर्ता एवं हथियार की बरामदगी के लिए अभियान चलाया गया। जिसमें कुल 224 लोगों को गिरफ्तार किया गया। 224 लोगों में 111 लोग शराब मामले में गिरफ्तार किया गया।

कैमूर/भभुआ से ब्रजेश दुबे की रिपोर्ट

Share This Article