पांच साल बाद कल से फिर शुरू होगा सीएम नीतीश का जनता दरबार, तैयारियां जोरो पर, इस बार बदल गया है जगह

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक बार फिर से आम लोगों की शिकायतों के निपटारा करने के लिए जनता दरबार की शुरुआत कर रहे हैं। आपको बता दें कि जनता दरबार 2016 के बाद बंद हो गया था, जिसे 5 साल बाद फिर से आम जनता के लिए शुरू किया जा रहा है। अपनी शिकायत के निपटारे के लिए सोमवार को लगने वाला यह जनता दरबार खास इसलिए भी है, क्योंकि पहले जहाँ जनता दरबार लगता था। वहां अब नहीं लगेगा। पहले ये कार्यक्रम मुख्यमंत्री आवास के एक हिस्से में होता था पर वहां निर्माण होने की वजह से अब यह कार्यक्रम मुख्यमंत्री सचिवालय संवाद परिसर में होगा, जो मुख्यमंत्री आवास से चंद मिनट की दूरी पर है।

मुख्यमंत्री के जनता दरबार को लेकर प्रशासनिक अमले ने तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। हिंदी मंडल सचिवालय द्वारा सभी प्रमंडलीय आयुक्त और जिलाधिकारियों को लिखे गए पत्र में इस बात की जानकारी दी गई है, जनता दरबार सप्ताह में हर दिन सोमवार को आयोजित किया जाएगा। जनता दरबार में कोविड प्रोटोकॉल का पालन हर हाल में सुनिश्चित किया जाएगा।

Share This Article