पिंकी देवी हत्याकांड मामले में कई डकैत को पुलिस ने दबोचा – लूट के रुपए और हथियार बरामद

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

बीते दिन मुजफ्फरपुर जिले के कटरा प्रखंड के जजुआर सिंघवारी में लकड़ी व्यवसायी वकील शर्मा के घर में डाका और पत्नी पिंकी देवी की हत्या मामले में पुलिस ने तीन डकैतों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने मौके से डकैती में लूटे गए रुपए के अलावा हथियार भी जब्त किए हैं, बताया गया की गिरफ्तार अपराधी कांटी, जजुआर व कटरा इलाके के डकैतों ने घटना को अंजाम दिया करता था, वही बीते दिन कटरा प्रखंड के जजुआर थाना क्षेत्र के सिंघवारि में वकील शर्मा के घर में डाका डाला था, इस दौरान डकैतों ने लूट का विरोध करने पर पत्नी पिंकी देवी की हत्या कर दिया जो की महिला स्वयं सहायता समूह भी चलाती थी. घटना को अंजाम देने के बाद डकैतों ने दहशत फैलाने की नियत से बम और गोली चलाये गए थे.

वही इस मामले का खुलासा करते हुए मुजफ्फरपुर एसएसपी राकेश कुमार ने बताया कि यह मामला काफी संवेदनशील था. शनिवार की रात पुलिस ने दो डकैतों को उठाया था. उनकी निशानदेही पर रविवार को तीसरा डकैत दबोचा गया है. पुलिस टीम ने लूट के रुपए भी बरामद किए हैं. वकील शर्मा ने के घर लूट की राशि 15 लाख रुपए बताई थी, जबकि गिरफ्तार डकैत लूटी गई राशि कम बता रहे है. पुलिस पूरी राशि बरामदगी को छापेमारी कर रही है. डकैतों को पता चला था कि स्वयं सहायता समूह से वसूली के 15 लाख रुपए आए हैं। इन्हें लूटने के लिए डकैतों ने धावा बोला। इस दौरान डकैतों ने महिलाओं के नाक-कान से भी जेवर नोच लिए थे. और पिंकी देवी की धारदार हथियार से हत्या कर भाग निकले थे.

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

बता दें कि तीन जुलाई की रात करीब 12:30 बजे लगभग आधा दर्जन से अधिक की संख्या में डकैतों ने लकड़ी व्यवसायी वकील शर्मा के घर धावा बोला था। उनकी पत्नी पिंकी देवी (38) की हत्या कर दी थी और भागने के दौरान डकैतों ने बमबाजी भी की थी. घटना के बाद वकील शर्मा ने पुलिस को बताया था कि दस की संख्या में हथियार से लैस डकैत पहुंचे.

एसएसपी ने बताया की इसमें चौथे अपराधी सकल सहनी घायल हो गया था और उसकी मौत हो गयी जिसको उसके साथियों ने बोरा में रख शव को नदी में फेंक दिया था, अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है.

 

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article