पिछड़े समाज की तरक्की के लिए याद किए जाते हैं पूर्व सीएम बीपी मंडल, मनाई गई जयंती

PR Desk
By PR Desk

डीएन मौआर

औरंगाबाद। दाउदनगर में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री बी पी मंडल की जयंती मनाई गई। यह कार्यक्रम, जनहित सेवा समिति के मगध प्रमंडल अध्यक्ष सह यादव महासभा दाउदनगर के अध्यक्ष नागेंद्र सिंह के निजी आवास पर मनायी गयी। लोगो के द्वारा उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया और उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद किया गया।

इस दौरान ओबरा के पूर्व विधायक सह स्वराज पार्टी के अध्यक्ष सोमप्रकाश सिंह ने कहा कि वे गरीबों की आन और शान थे। उनके पद चिन्हों पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। नंद किशोर सिंह ने कहा कि समाज के सुधार में उन्होंने अहम भूमिका निभायी थी. आज पिछड़े समाज के लोग जो तरक्की कर रहे हैं, वह उनके प्रयास की देन है. पिछड़े और वंचितों को समाज में शैक्षणिक और सामाजिक अधिकार तथा मण्डल आयोग का जन्म दाता वह थे। हम गरीबो के लिए उनके द्वारा निभायी गयी भूमिका को हमेशा याद करेगा।

Share This Article