News PR Live
आवाज जनता की

पिता की जयंती पर हाजीपुर से ‘संघर्ष यात्रा’ निकालेंगे चिराग पासवान, राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में क्या हुआ, पढ़िये पूरी खबर

- Sponsored -

- Sponsored -

पटना डेस्क : लोक जनशक्ति पार्टी में सियासी उठापटक चल रहा है। पार्टी का कमान किसके हाथों में होगा इसके लिये चाचा-भतीजा में टकराव है। ऐसे में आज चिराग पासवान ने दिल्ली में अपना दमखम दिखाया। उन्होंने 12 जनपथ के आवास पर लोक जनशक्ति पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक की। इस बैठक में बड़ी संख्या में लोजपा के नेता मौजूद दिखे। बताया जा रहा है कि इस दौरान चिराग पासवान ने नेताओं को शपथ भी दिलवाई। लोजपा का कंट्रोल किसके हाथ में होगा और किसके हाथ में नहीं, यह भविष्य के गर्भ में पल रहा है, मगर माना जा रहा है कि इस बैठक से चिराग आगे की रणनीति पर चर्चा की है।

- Sponsored -

- Sponsored -

चिराग पासवान ने दावा किया है कि राष्ट्रीय कार्यकारिणी के 75 सदस्य में से 50 सदस्य चिराग पासवान के साथ हैं। पहले से और ज्यादा वो मजबूत दिख रहे हैं। दरअसल चिराग और पसुपति पारस के बीच राष्ट्रीय अध्यक्ष की लड़ाई है। दोनों साबित करना चाहते हैं कि पार्टी का असली राष्ट्री अध्यक्ष कौन है। आपको बता दे पशुपति पारस भी पटना में राष्ट्रीय कार्यकारिनी की बैठक की थी, जिसे चिराग पासवान ने असंवैधानिक बताया था। आज चिराग पासवान ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक की है। खबर मिल रही है कि चिराग पासावान इस बैठक में पार्टी के आगे की रणनीति पर चर्चा की है। साथ ही बिहार में पार्टी के कार्यक्रमों का शिड्यूल भी तैयार की है। सूत्रों के हवाले से खबर आ रही है कि चिराग पासवान अपने पिता की जयंती पर चाचा से आर-पार की लड़ाई लड़ेंगे। वो इस दिन हाजीपुर से संघर्ष यात्रा निकालेंगे। आपको बता दे 5 जुलाई को रामविलास पासवान की जयंती है।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.