News PR Live
आवाज जनता की

पिता के श्राद्ध के लिए दही लेकर लौट रहा था बेटा, अचानक डिवाईडर से टकराकर पलट गई एसयूवी और…चार लोगों की चली गई जान

- Sponsored -

- Sponsored -

मनोहर

बेगूसरायः बीती देर रात लाखो थाना के सामने दिल दहला देने वाली घटना हुई। यहां एनएच 31 पर हुए हादसें में चार लोगों की जान चली गई। वहीं एक को गंभीर हालत में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मामले में बताया गया कि लाखो थाना के आज़ाद नगर कासिमपुर निवासी कपिलदेव राय की कुछ दिन पहले मौत हो गई थी, जिसके श्राद्ध का भोज हो रहा था। भोज में दही खत्म हो गया और परिजन अपने कुछ रिश्तेदार के साथ मुफसिल थाना के रजौरा से दही लेकर वापस हो रहे थे इसी दौरान तेज़ गति से स्कार्पियो के चालक पहले एनएच 31 पर बने रोड डिवाइडर से टकरा कर अपना संतुलन खो दिया और पलट गया। इसी दरम्यान खगड़िया की ओर से आ रही ट्रक से टकरा गया। टक्कर इतनी तेज थी कि घटनास्थल पर स्कार्पियो चालक सहित 4 लोगों की मौत हो गई। वहीं एक कि सिथति गम्भीर है।

- Sponsored -

- Sponsored -

पिता के श्राद्ध पर बेटे की अर्थी

मृतक में कपिलदेव राय के एक पुत्र 32 वर्षीय चीकू कुमार है, वहीं चीकू कुमार के साढू पंकज कुमार 33 वर्ष और 31 वर्षीय चालक भगवानपुर थाना क्षेत्र के दहिया निवासी राजकुमार महतो बताए जाते हैं। वहीं एक मृतक की पहचान नही हो पाई है।घायल की भी पहचान नही हुई है।

लाखो थानाध्यक्ष संतोष शर्मा ने बताया कि स्कार्पियो के चालक काफी तेज गति से आ रहा था और अपना नियंत्रण खो दिया जिसके बाद एनएच 31 पर बने रोड डिवाइडर से टकरा गया जिसके बाद काफी दूर तक स्कार्पियो घिसटते रहा। इसी दौरान विपरत दिशा से आ रही ट्रक से टकरा गया। मौके पर पुलिस पहुंचकर सभी सवार को गाड़ी से निकाल सदर अस्पताल भेजा गया मगर घटनास्थल पर 4 लोगों की मौत हो गई जबकि एक कि सिथति गम्भीर है।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.